कोयल नदी पहुंची उफान पर, पुलिस ने लोगों से की अपील

0
Untitled

पलामू में कोयल नदी उफान पर, पुलिस ने लोगों से की सुरक्षित रहने की अपील*

पलामू जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कोयल नदी उफान पर आ गई है। इस स्थिति को देखते हुए पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देश पर मोहम्मदगंज थाना वह अन्य क्षेत्र की पुलिस के द्वारा नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को चेतावनी दे रही है कि वे नदी के किनारे फोटो, वीडियो या सेल्फी लेने के लिए न जाएं, क्योंकि यह अत्यंत खतरनाक साबित हो सकता है।

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कहा कि नदी के तेज बहाव और उफान के कारण किसी भी अनहोनी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अपील की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए किसी भी तरह का जोखिम न लें और अपने परिवार और खुद की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस वक्त कोयल नदी के आस-पास के क्षेत्रों में स्थिति गंभीर है और स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पालन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *