कोल इंडिया का 49 वां स्थापना दिवस मनाया गया

0
7a8742bb-79ed-4839-a0a9-b1787b674a14

कोल इंडिया का 49 वां स्थापना दिवस मनाया गया

मगध परियोजना के खान प्रबंधक मो०अकरम की अध्यछता में परियोजना कार्यालय में बुधवार को 49वां कोल इंडिया स्थापना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम के तहत खान प्रबंधक मो० अकरम द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।मौके पर खान प्रबंधक ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को काफी हद तक केवल कोयले से ही पूरा किया जा सकता है । क्योंकि यह किफायती लागत पर सुनिश्चित ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि उत्पादन लक्ष्य पूरा किया जाए। उन्होंने सभी कर्मचारियों और हितधारकों से कंपनी के विकास और ऊर्जा सुरक्षित राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने और भाग लेने का आह्वान किया।आगे उन्होंने कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड अपनी सहायक कंपनियों के साथ देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि मगध परियोजना वांछित उत्पादन एवं प्रेषण लक्ष्य हासिल कर लेगी। इस अवसर विशेष पर परियोजना के कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र भी दिया गया। खान प्रबंधक ने सभी योग्य कर्मचारियों को पदोन्नति पर बधाई दी। कल्याण अधिकारी आकाश वरुण कुल्लू ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed