कोडरमा में 23 सितंबर से शुरू होगा “सांसद खेल महोत्सव 2025”, मिलेगी राष्ट्रीय मंच पर चमकने का मौका
कोडरमा में 23 सितंबर से शुरू होगा “सांसद खेल महोत्सव 2025”, मिलेगी राष्ट्रीय मंच पर चमकने का मौका
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता जगाने के उद्देश्य से “सांसद खेल महोत्सव 2025” का आयोजन 23 सितंबर से 25 दिसंबर तक किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” अभियान से प्रेरित इस आयोजन में विभिन्न आधुनिक और पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इन खेलों में फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, लगोरी, बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि यह महोत्सव न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करेगा।
सांसद अन्नपूर्णा देवी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ‘फिट युवा – विकसित भारत’ के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेलप्रेमियों से इस महोत्सव को यादगार बनाने का आह्वान किया।

