कोडरमा के IMA टीम ने वृद्धा आश्रम का लिया जायजा

कोडरमा के IMA टीम ने वृद्धा आश्रम का लिया जायजा

डॉक्टरों को लोग भगवान स्वरूपी निगाहों से देखते हैं:- राजीवकांत

आज दिनांक 26/11/2024 को IMA द्वारा झुमरीतिलैया स्थित एड्डी बंगला वृद्धाआश्रम का भ्रमण किया गया तथा IMA के डॉक्टरों के द्वारा वहां रह रहे लोगों के समस्याओं से रूबरू हुए। वहीं आश्रम में रह रहे वृद्ध जन से मिलकर उनका ढांढस को भी बढ़ाने का कार्य किया साथ ही
उनके अंदर पल रहे निराशा को वार्तालाप कर आशा में बदलने का भी कार्य किया आगे भी मिलते रहेंगे औऱ आपलोगों के बीच छोटी छोटी समस्याओं को भी पूरा करने का प्रयास करेंगे, उसके बाद IMA के डॉक्टरों से वृद्ध जनों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वृद्धाश्रम में व्यवस्था किस प्रकार से सुदृढ हों उस पर भी गहन चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों से भी इस बारे में बात की गई। डॉक्टरों द्वारा गर्म कपड़ों, टोपी, मौजे, दवाइयों एवम् फल का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर डॉ रामसागर सिंह, डॉ मनोज भदानी, आरती भदानी, डॉ सुजीत राज, डॉ आर के दीपक, डॉ अजय सेठ, डॉ राजीव कान्त पाण्डेय,डॉ नीरज साहा उपस्थित थे

You may have missed