कल्पना सोरेन के समर्थन में इंडि गठबंधन ने झोंकी ताकत,

0
0f9e0b34-ea99-4b37-b4b0-23b02ddc65f9

कल्पना सोरेन के समर्थन में इंडि गठबंधन ने झोंकी ताकत, सीएम समेत मंत्रियों ने गांडेय में किया जनसभा

चंदन पांडे, गिरिडीह ब्यूरो

गिरिडीहःगांडेय उपचुनाव में कल्पना सोेरेन की जीत के लिए खुद सीएम चंपाई सोरेन समेत इंडि गठबंधन और मंत्रीमंडल ने पूरी ताकत झोंक रखा है। पिछले कई दिनों से खुद सीएम चंपाई सोरेन ने मोर्चा संभाल रखा है तो गुरुवार को दुसरी बार सीएम सोरेन के साथ मंत्री बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के साथ झामुमो राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद और सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई दिग्गज नेता गांडेय के जोधपुर गांव पहुंचे। जहां इंडी गठबंधन की जनसभा हुई। इस दौरान सीएम सोरेन से लेकर मंत्री और विधायक के पास मोदी सरकार के खिलाफ जहां अधिक कुछ बोलने का मुद्दा नहीं रहा। तो मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए मोदी सरकार को जमुलों की सरकार बताया। और कहा कि चुनाव देश और संविधान बचाने वाला है। तो वहीं कल्पना सोरेन इस दौरान मोदी सरकार पर एक बार फिर वही पुराने आरोप पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भिजवाने का आरोप लगाई। और कहा कि हेमंत सरकार की योजना की गाड़ी चल पड़ी थी। और जन-जन तक उसका लाभ मिल रहा था। लेकिन मोदी सरकार ने साजिश के साथ उनके पति को जेल भेज दिया। इस दौरान जनसभा में हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *