क्लास रूम में भूसा रखने और मिड-डे मील में गड़बड़ी का आरोप, प्रधानाध्यापक से 24 घंटे में जवाब तलब

क्लास रूम विद्यालय में भूसा रखने,मामले में प्रधानाध्यापक पर शो कॉज कार्रवाई।

मेनू चार्ट से बच्चों को भोजन नहीं, समय पर विद्यालय नहीं आने पर शो कॉज किया गया

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार _पलामू जिले के नौडीहा बाजार के अति सुंदरवर्ती पंचायत डगरा अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सहियार टोला कटोरवातरी की विद्यालय में विद्यालय के क्लास रूम में बच्चों के पठन-पाठन की जगह गेहूं का भूसा शेड बनाने, प्रधानाध्यापक शिक्षक प्रेम शंकर सिंह समय पर विद्यालय नहीं आना, बच्चों के नहीं पढ़ाने, विद्यालय में मेनू चार्ट से बच्चों को भोजन नहीं देने के खबर सिटी न्यूज़ चैनल एवं दैनिक अखबार में खबर प्रकाशित के बाद शिक्षा विभाग ने ख़ख्त रूप अपनाया है नौडीहा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बाईईओ) ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिक्षक प्रेम शंकर कुमार को शो कॉज कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है बीईईओ ने कहा कि खबर प्रकाशित के,तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्यालय अवधि में लगातार अनुपस्थित रहते हैं और समय पर ड्यूटी पूरी नहीं करते हैं उनके द्वारा विभागीय मेनू का उल्लंघन कर बच्चों को घटिया भोजन दिया जा रहा है तथा विद्यालय परिषद कक्षा में अवैध रूप से अपनी निजी सामान रखा गया है एक शिक्षक जैसे अनुशासनिक पद पर रहते हुए यह कार्य किया गया है उन्होंने बताया कि समय पर संतोषजनक सही जवाब नहीं दिया जाता है तो उनके विरुद्ध मानदेय रोकते, चयन मुक्त करते हुए और वित्तीय गमन से संबंधित कारवाई किया जाएगा।