किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने पिता-पुत्र और भाई को गिरफ्तार कर भेजा जेल

किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को मंगलवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पिता,पुत्र और भाई शामिल हैं। उनकी पहचान करर कला के 72 वर्षीय बचन साव,60 वर्षीय दामोदर साव और बचन का पुत्र 25 वर्षीय बबन साव के रूप में हुई है। किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताए की पाटन थाना कांड संख्या 154/2025 दिनांक 30.8.2025 के तहत एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। तीनों फरार चल रहे थे। न्यायालय से वारंट भी जारी हो गया था। गुप्त सूचना के आधार पर सभी को गिरफ्तार कर न्याय के हिरासत में भेजा दिया गया है।

You may have missed