किसानों के खेतों से पानी रोका जाएगा तो सरकारी कार्यालयों को ऐसे ही घेरा जायेगा :– बीएन सिंह

0
e9c528f9-ced7-41c1-a8aa-36cc805e72b9

किसानों के खेतों से पानी रोका जाएगा तो सरकारी कार्यालयों को ऐसे ही घेरा जायेगा : बीएन सिंह

सुखाड़ के समय में नए तालाब, आहर, नहर निर्माण के बजाए अतिक्रमण घोर अन्याय है: बीएन सिंह

23 जुलाई को भैंसासूर से पैदल चलकर आदिवासी किसान मनातू प्रखंड कार्यालय पहुंचे और भैंसासुर आहर में अतिक्रमण को रोकने के साथ मनातू में किसानों के अन्य सवालों पर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

लोकप्रिय भाकपा माले नेता बीएन सिंह ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा की मैं मनातू के किसानों को बधाई देता हूं, धन्यवाद देता हूं की वो ना सिर्फ सिंचाई के अपनी मांग को लेकर आज सड़कों पर उतरे हैं बल्कि साथ में पलामू के सभी किसानों को रास्ता दिखाया है। पलामू लगातार अकालग्रस्त रहा है, जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, किसानों के पास अन्न नही है ऐसे में पलामू में सिंचाई के नए साधनों को बनाने के बजाए हम देख रहे हैं की तालाबों का आहर का अतिक्रमण हो रहा है।
उन्होंने कहा की जब मैं जेल से लौट रहा था तो देखा की पहले हरसैन मोड़, नीलांबर पीतांबर पुर के पास जहां एक तालाब हुआ करता था, वहां एक पेट्रोल पंप खुला हुआ है। पता करने पर मालूम चला की वर्तमान विधायक का पेट्रोल पंप है। अब सोचने की बात है की विधायक ही तालाब भरेंगे तो बाकी भू माफिया क्या करेंगे इसका अंदाजा आप खुद लगा लें। आज उन सभी भू माफिया और विधायक को जवाब देने का काम मनातू की जनता ने किया है। आज पूरे देश में महंगाई, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत खस्ता हो गई है। ऐसे में जनसंघर्षों का रास्ता अपनाना होगा। और पलामू में पांकी में जनसंघर्ष का मतलब भाकपा माले है। आप सभी लोगों से अपील है की भाकपा माले से जुड़िए, जनता की ताकत को मजबूत कीजिए।
सभा की अध्यक्षता राजेंद्र मेहता ने किया। सभा को किसान महासभा जिलाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, जिला सचिव कमेश सिंह चेरो, भाकपा माले नेता दिव्या भगत, सरफराज आलम, अविनाश रंजन ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *