खंडोली डेम जमीन कब्जा प्रकरण: पूर्व सीओ प्रियंका प्रियदर्श का पुतला दहन

गिरिडीह की प्यास बुझाने वाले खंडोली डेम का जमीन लूटाने मे आरोप मे jklm ने किया पूर्व सीओ का पुतला दहन की

गिरिडीह :- ढाई लाख आबादी का प्यास बुझाने वाले गिरिडीह खंडोली डेम की जमीन पर कब्ज़ा कराने के आरोप मे बुधवार को jklm ने बेंगाबाद की पूर्व सीओ प्रियंका प्रियादर्श का पुतला दहन किया. शहर के टावर चौक मे पुतला दहन के दौरान jklm नेता नागेंद्र चन्द्रवंशी, मुखिया सादिक अंसारी समेत jklm के कई नेता और कार्यकर्त्ता शामिल हुए. और शहर मे सीओ प्रियंका का पुतला लिए निकले. और टावर चौक पर पुतला जलाया. Jklm नेता नागेंद्र ने पूर्व सीओ पर आरोप लगाते हुए कहा की सीओ के मिलीभगत से सुभास पब्लिक स्कूल के निदेशक ने खंडोली के जमीन पर कब्ज़ा कर लिया है. और अब उसके पानी को प्रदूषित करने के प्रयास मे है. लेकिन jklm किसी सूरत मे ये नहीं होने देगी. कहा की जिस खंडोली ने पूरे शहर का प्यास बुझाया जाता है अब उसे भी गिरिडीह के एक जमीन माफिया बेंगाबाद के अंचल के मिलीभगत से लूट चुके है. और जिला प्रशासन अब का भी सहयोग मिल रहा है.