खैरादोहर पंचायत में बीट पुलिसिंग की शुरुआत, पुलिस-ग्रामीण समन्वय पर जोर

नौडीहा बजाज थाना क्षेत्र के खैरादोहरा में बीट पुलिससिंग की शुरुआत

पुलिस और ग्रामीणों के बीच समन्वय रहने से होगा अपराध में नियंत्रण_नीरज कुमार

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार, नौडीहा थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पंचायत सचिवालय भवन खैरादोहर में रविवार को बीट पुलिसिंग का शुरुआत किया गया जिसमें पंचायत के मुखिया पातो देवी, उपमुखिया राधिका देवी,पंचायत समिति संतोष यादव,पंचायत समिति बालवती देवी पंचायत के सभी वार्ड सदस्य समाजसेवी की उपस्थिति में बीट पुलिसिंग के शुरुआत करते हुए थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि अपराध, नक्सली सामाजिक, कुरीतियों के खिलाफ पलामू पुलिस के द्वारा विशेष योजना चलाई जा रही है ताकि ग्राम पंचायत की छोटे-छोटे मामला पंचायत में बैठक कर जनप्रतिनिधि के साथ निपटारा कर सके और उचित न्याय मिले वही पलामू पुलिस के द्वारा सभी पंचायत में एक पुलिस पदाधिकारी का तैनाती किया जा रहा है ताकि ग्राम पंचायत की समस्या आसानी से पुलिस प्रशासन तक रख सके एवं आसानी से निपटारा हो सके और उसे उचित न्याय मिले पंचायत ख़ैरादोहर में चौकीदार के अलावे पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह का तैनात किया गया।

You may have missed