केतार प्रखंड में आदिवासी बहुल गांवों के विकास को लेकर बैठक

केतार। प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ सह अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मयोगी योजना के तहत केतार प्रखंड के दो आदिवासी बहुल गांव – परती कुशवानी और चादडीह – का चयन किया गया।
अंचलाधिकारी सह बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता आदिवासी गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से सभी विभागों के अधिकारियों और प्रखंड कर्मियों के साथ यह बैठक की गई। उन्होंने आश्वस्त किया कि चयनित गांवों में हर संभव सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

बैठक में परती कुशवानी पंचायत मुखिया मुनी देवी,पचाडुमर पंचायत मुखिया श्यामसुंदर बैठा, पंचायत सचिव आयूषी चौबे, राम सुरेश राम,बीपीओ कमलेश राम, प्रखंड समन्वयक राकेश कुमार, आनन्द कुमार,राजेश त्रिपाठी, बीटीएम राकेश कुमार रजक, आवास कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार बेसरा,प्रकाश कुमार,आनंद कुमार, पंकज सिंह, राजीव कुमार, सुशील रजक, अरबिन्द कुमार पासवान,सहित सभी प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे।