केतार प्रखंड कार्यालय में झारखंड स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजन

केतार प्रखंड कार्यालय में झारखंड स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजन

केतार के झारखंड आंदोलनकारियों को बीडीओ प्रशांत कुमार और थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया

केतार प्रखंड कार्यालय में शनिवार को अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार तथा केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी द्वारा झारखंड के महान नायक धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों
शीव कुमार सिंह, रामनरायण राम, सुदर्शन सिंह चेरो, नरेश बैठा, विनोद विश्वकर्मा, जवाहीर पासवान, गोबिंद सिंह, प्रेम पाल और अली हुसैन अंसारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड प्रशासन द्वारा झारखंड राज्य की गौरवशाली विरासत और आंदोलनकारियों के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर प्रखंड आवास कोऑर्डिनेटर उमेश कुमार बेसरा,प्रधान सहायक शिवकुमार यादव,जेई ,राजीव कुमार सहित सभी अंचल और प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे

You may have missed