केतार में कच्ची लकड़ी काटने वालों पर वन विभाग की सख्ती

केतार में कच्ची लकड़ी काटने वालों पर वन विभाग की सख्ती
केतार। प्रखंड के मुकुन्दपुर, सिंहपुर एवं ताली गांव में वन विभाग द्वारा अवैध रूप से कच्ची लकड़ी काटने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान फॉरेस्टर ओमप्रकाश उरांव, वन समिति अध्यक्ष अशोक पासवान एवं राजा प्रसाद के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी की गई। अभियान के दौरान कई पुरुषों एवं महिलाओं के पास से कच्ची लकड़ी जब्त की गई।
बताया गया कि भीषण गर्मी और पर्यावरणीय संकट के बावजूद कुछ लोग जंगलों को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं, जबकि वन विभाग एवं वन समिति पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।
फॉरेस्टर ओमप्रकाश उरांव ने कहा कि अवैध रूप से काटी गई कच्ची लकड़ी जब्त कर ली गई है तथा संबंधित लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं वन समिति अध्यक्ष अशोक पासवान और राजा प्रसाद ने कहा कि बार-बार मना करने के बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की