केतार के बलिगढ़ पंचायत से कांवरियों का जत्था रवाना, मुखिया प्रतिनिधि ने दिखाई भगवा ध्वज
केतार बलिगढ़ सावन माह के पावन अवसर पर बलिगढ़ पंचायत से खोन्हर गांव कांवरियों देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता ने भगवा ध्वज दिखाकर कांवरियों को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
मुखिया प्रतिनिधि ने कांवरियों के उत्साहवर्धन के लिए रास्ते में जलपान की व्यवस्था दिया और उनसे प्रार्थना की कि भगवान भोलेनाथ से पंचायत में अमन, चैन और शांति की कामना करें। उन्होंने कहा कि कांवर यात्रा आस्था और समर्पण का प्रतीक है।
यात्रा से पूर्व कांवरियों ने अपने-अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया और गांव के डीहवार बाबा का दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की। कांवरियों के जत्थे में जोगेंद्र साह, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, रोशन गुप्ता, राकेश साह, सनोज साह, अशोक गुप्ता, सिकंदर साह, रामलाल साह, कृष्णा साह, रामदास साह सहित कई श्रद्धालु शामिल हैं।
गांववासियों ने कांवरियों को मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दीं और बम-बम भोले के जयकारों के साथ उन्हें विदा किया।

