केड़ पोस्ट ऑफिस में नहीं फहराया गया तिरंगा झंडा, ग्रामीणों में आक्रोश,

बरवाडी़ह:लातेहार जिले के बरवाडी़ह प्रखंड के केड़ पंचायत के डाकघर में 15 अगस्त के अवसर पर तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया,इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है,

स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व पोस्टमास्टर हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस को लेकर एक दिन पहले ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों को सूचना देते थे और विधिवत झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था,

लेकिन जब से नए पोस्टमास्टर की नियुक्ति हुई है, तब से 26 जनवरी हो या 15 अगस्त को तिरंगा झंडा नहीं फहराया जा रहा है। इस उदासीन रवैये से ग्रामीण बेहद क्षुब्ध हैं,

जब पोस्टमास्टर से इसके बारे में सवाल किया गया,तो उन्होंने बताया कि छिपादोहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी डाकघरों के कर्मचारी छिपादोहर जाकर झंडा फहराते हैं, पूछा गया कि आप झंडा फहराने छिपादोहर गए थे तो बोलते हैं कि हम नहीं गए थे,उन्होंने निजी इमरजेंसी का हवाला देकर बात को टालने की कोशिश की,

ग्रामीणों का कहना है कि यह न केवल देशभक्ति की भावना का अपमान है, बल्कि एक सरकारी कर्मचारी की जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने का किया जा रहा है,अब ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है,