के एन त्रिपाठी के पक्ष में किया चुनाव प्रचार, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष ने कहा की चतरा संसदीय क्षेत्र के विकास में होगा विशेष योगदान

0
e7258313-9f2c-4b48-9a80-bc1323cf6cea

के एन त्रिपाठी के पक्ष में किया चुनाव प्रचार, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष ने कहा की चतरा संसदीय क्षेत्र के विकास में होगा विशेष योगदान

चंदवा: इंडिया महागठबंधन के चतरा लोकसभा प्रत्याशी के एन त्रिपाठी के पक्ष में कांग्रेस एवं जेएमएम नेताओं द्वारा माल्हन पंचायत के लोहरसी गनियारी एवं प्रतापी तांड में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की गई। दौरे के क्रम में ग्रामीणों के बीच कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अभूतपूर्व उत्साह एवं जन समर्थन देखा गया। दौर में शामिल नेताओं द्वारा ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी का गारंटी कार्ड वितरीत करते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतो तथा वर्तमान बीजेपी सरकार की वादाखिलाफी, जन विरोधी एवं सांप्रदायिक नीतियों के बारे में विस्तार से बताया गया। उक्त जनसंपर्क अभियान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा, कांग्रेस नेता संजय दुबे, माल्हन पंचायत के मुखिया सह युवा जेएमएम नेता जतरू कुमार मुंडा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *