के० एन० बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया

के० एन० बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया

आज के० एन० बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बेंगाबाद में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सह सत्रारंभ समारोह का आयोजन बड़े धूम-धाम के साथ मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत के एन बक्शी के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन कर किया गया । सरस्वती वंदना केशव कांत गौतम ने किया । आज इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमुआ विधानसभा की माननीय विधायक डॉ मंजू कुमारी, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलानुशासक प्रो० डॉ सादिक रजाक सर, महाविद्यालय के वाइस चेयरमैन श्री शैलेन्द्र कुमार, सचिव रणविजय शंकर, विजय कुमार उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि- महाविद्यालय अपना 13 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मना रहा है, जिसमें इन 13 सालों में नई ऊंचाइयों को छुआ है और आगे भी नित्य नई ऊंचाइयों की ओर ले जायेगा ऐसा मुझे विश्वास है। आज गिरिडीह में पहला बी० ए० एल० एल० बी० एवं एल० एल० बी० का पाठ्यक्रम का शुभारंभ होने जा रहा है, जिससे यहां के छात्रों को कही दूसरे जगह नहीं जाना पड़ेगा।
कुलानुशासक प्रो डॉ सादिक रजाक ने कहा कि- आज का दिन महाविद्यालय के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। सत्रारंभ समारोह सिर्फ कक्षाओं की शुरुआत नहीं, बल्कि आपके सपनों को नई उड़ान देने का एक नया अवसर है। आज ही महाविद्यालय 13 वाँ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मना रहा है जिसमें महाविद्यालय ने कई उपलब्धियों को हासिल किया है, इसके लिए मैं पूरे प्रबंधन समिति, प्राचार्य और शिक्षकों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है।
आज के कार्यक्रम का वार्षिक प्रतिवेदन प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह ने किया, जिसमें महाविद्यालय को नैक बी+ मिलना, राष्ट्रीय सेवा योजना के यूनिट द्वारा सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम, महाविद्यालय के शत प्रतिशत प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुए जिसमें 50 प्रतिशत छात्रों ने डिस्टिंक्शन से पास हुए हैं, झारखंड खुला विश्वविद्यालय , रांची का स्टडी सेंटर, के एन बक्शी इवनिंग डिग्री कॉलेज का सफल संचालन एवं आज बी ए एल एल बी एवं एल एल बी का सत्रारंभ समारोह मनाया जा रहा है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी विधि के क्षेत्र में नई आयाम लिखेंगे।
स्वागत गान अनीता एवं समूह द्वारा एवं स्वागत भाषण उपप्राचार्य बिनोद कुमार सुमन ने दिया।
आज के कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गान महेश यादव, समूह नृत्य सूरजमुनि सोरेन एवं समूह, कविता दीपा कुमारी, मूक अभिनय सतीश कुमार एवं समूह, नागपुरी एकल नृत्य पार्वती हांसदा, संथाली समूह नृत्य अनीता मुर्मू एवं समूह द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ शंकर सिंह, डॉ रंजीत कुमार, प्रो नूतन शर्मा, प्रो नीलेश लकड़ा, डॉ राजेश रविदास, डॉ गौतम कुमार गुप्ता, मदन पाण्डेय, रतन सिन्हा, जय प्रकाश कुमार, राकेश सिंह, नारायण कोल, रवि कुमार साव आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।