काशी स्टेशन विस्तार पर विवाद! मस्जिद को मिला खाली करने का नोटिस

रेलवे ने काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार को लेकर बड़ा कदम उठाया है। स्टेशन विस्तार परियोजना के तहत रेलवे ने पास स्थित मस्जिद को खाली करने के लिए नोटिस जारी कर 20 जून तक परिसर खाली करने को कहा है। वहीं, मस्जिद का प्रबंधन करने वाली संस्था इंतजामिया मस्जिद समिति ने नोटिस को गैर-कानूनी बताते हुए इसे अदालत में चुनौती देने की बात कही है।