कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने पुरानी रांची रोड में स्थित शहीद स्थल पर फूल माला चढ़ाकर देश के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीदों को शत-शत नमन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि यह युद्ध साहस शौर्य वीरता के प्रतीक कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भी शहीदों को शत-शत नमन किया कारगिल युद्ध के नायकों ने देश के खातिर सर्वोच्च न्योछावर कर दिया। ऐसे वीर शहीदों को भुलाया नहीं जा सकता।
कारगिल युद्ध का यह 27वाँ साल गिरह है।
कारगिल युद्ध साहस बलिदान और अटूट संकल्प की गाथा है यह युद्ध 11 सप्ताह तक चला। इसमें कई सैनिक शहीद हुए।
इस अवसर पर अशोक ठाकुर शशिकांत दुबे कृष्णा राम जयपाल मोची संजय मिस्त्री ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया रामनरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया अंत में उपस्थित सभी सदस्य ने 2 मिनट का मौन रखकर आत्मा के शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।