कार और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत: हादसे में चार महिलाएं समेत चालक गंभीर घायल

0
auto accident

कार और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत: हादसे में चार महिलाएं समेत चालक गंभीर घायल

 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया। जहां ऑटो और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार चार महिलाएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ये पूरी घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के अब्बास नगर की है। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार चार महिलाएं अब्बास नगर रोड से काम पर जा रही थी तभी वे हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के दौरान मौजूद आसपास के लोगों ने गंभीर महिलाओं और ऑटो चालक को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल चार महिलाओं में दो महिलाएं बैरागढ़ की और दो गांधीनगर की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *