कान्हाचट्टी पहुंचे उपायुक्त, जन दरबार में सुनी समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निपटारा

मलचिंग खेती, बकरी पालन, पंचायत और विद्यालय निरीक्षण कर ग्रामीण विकास को दी गति

सत्ता की खोज

चतरा : जिला उपायुक्त कीर्तिश्री ने गुरुवार को कान्हाचट्टी प्रखंड का एक दिवसीय व्यापक निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की एवं जन समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया। निरीक्षण की शुरुआत बकचुम्बा पंचायत के सेवइयां गढ़ा में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा संचालित मलचिंग कृषि परियोजना एवं बकरी पालन कार्य के निरीक्षण से की गई। उपायुक्त ने सखी मंडल की दीदियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मलचिंग तकनीक को टिकाऊ कृषि पद्धति बताते हुए जिले के अन्य प्रखंडों में भी इसे अपनाने पर बल दिया।
जनता दरबार में सुनी गई जन समस्याएं, कई मामलों का हुआ त्वरित समाधान: निरीक्षण के उपरांत प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में राशन कार्ड, भूमि अतिक्रमण, आपदा सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं पुल निर्माण से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। मौके पर ही कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया तथा शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विद्यालय एवं पंचायत भवन का निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का आश्वासन: उपायुक्त ने राजपुर पंचायत भवन का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके पश्चात एकलव्य विद्यालय, कान्हाचट्टी का दौरा कर छात्राओं से संवाद किया और पठन-पाठन, ड्रेस, खेल मैदान, बिजली आपूर्ति जैसी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने त्वरित समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
जनप्रतिनिधियों से संवाद, विकास कार्यों पर हुई चर्चा: जनता दरबार में उपस्थित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, विद्यालय उच्चीकरण, सड़क सुरक्षा एवं पंचायत भवन में नेटवर्क सुधार संबंधी सुझाव रखे। उपायुक्त ने सभी सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
कृषि विकास हेतु बांध निर्माण पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा: कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तमासीन नदी पर बांध निर्माण की योजना पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इससे मानसून पर निर्भरता कम होगी तथा किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने शीघ्र सर्वेक्षण एवं तकनीकी परीक्षण प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
खेल मैदान एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण पर जोर: वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत मदगड़ा पंचायत में खेल मैदान विकसित करने हेतु स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित निगरानी और बच्चों की उपस्थिति के अनुसार पारदर्शी पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने हेतु सीडीपीओ को निर्देशित किया।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन जन समस्याओं के समाधान, योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण एवं जनता दरबार के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश, अंचल अधिकारी मनोज गोप सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सभी ने विभागीय प्रस्तुतिकरण देते हुए उपायुक्त के निर्देशों के आलोक में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş