कांग्रेस नेता स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

0
8bccefb0-d03f-40ab-ba2e-c3de5024ed1b

कांग्रेस नेता स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ।

मनिका: मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल खेल मैदान में दिन रविवार को स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आज से शुरू हो गया है जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज सेवी बबन कुमार विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान जिप सदस्य बलवंत सिंह राजीव रंजन साहू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि रंजीत प्रसाद साहू विजय प्रसाद शिव प्रसाद अशोक प्रसाद रजत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि बबन कुमार ने कहा की स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू कांग्रेस के अच्छे नेता के साथ-साथ एक अच्छे समाजसेवी थे। उनके तीनों बेटों ने अपने पिता के याद में इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं जिससे उनको हमेशा याद किया जा सके। वही बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के आयोजनों से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। साथ ही साथ सुदरवर्ती इलाके के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है। क्योंकि गांव के युवाओं में प्रतिभा छिपी होती है जिन्हें इस तरह के आयोजन से अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष अमित पासवान ने बताया कि पहला मैच सासन्ग बनाम होटवाग के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर सासन्ग क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया मौके पर सुजीत कुमार साहू रंजीत प्रसाद मुकेश गुप्ता रितेश गुप्ता सत्यम गुप्ता विजय गुप्ता समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed