कांग्रेस का संगठनात्मक प्रशिक्षण 22 जुलाई को धनबाद में, तीन जिलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल
संगठन सृजन 2025 को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि धनबाद ,गिरीडीह और बोकारो जिला का संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम धनबाद में दिनांक 22 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी जो दो पाली में होगी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक, मंडल अध्यक्ष जिले के प्रवेक्षक और जिले के प्रशिक्षण प्रभारी भाग लेंगे
जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है आगामी 22 जुलाई को अपने प्रखंड के मंडल अध्यक्षों के साथ कार्यक्रम स्थल धनबाद में समय पर पहुंच जाएं इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के सह प्रभारी श्री बेला प्रसाद एवं प्रदेश के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी उपस्थित रहेंगे।

