कांग्रेस का संगठन सृजन के तहत पंचायत कमेटी का गठन सरवर अंसारी बने अध्यक्ष।
मनिका- कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत प्रखंड के बड़काडीह पंचायत में पंचायत कमेटी का गठन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड पर्यवेक्षक कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, बीससूत्री प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, प्रखंड महासचिव संजय सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य कामेश्वर प्रसाद यादव, सेवादल के अध्यक्ष वृन्द बिहारी यादव उपस्थित रहे। पंचायत कमेटी के गठन के दौरान सरवर अंसारी को सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सुरेश सिंह उपाध्यक्ष, पपन खान महासचिव, बसंती देवी महासचिव, गिरजा उरांव उपाध्यक्ष को पद देते हुए प्रखंड पर्यवेक्षक के द्वारा सभी पदधारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को जमीनी मजबूती करना है। बड़काडीह पंचायत में कमेटी का गठन इसी दिशा में एक अहम कदम है, हर पंचायत में कांग्रेस की मजबूत कमेटी बनाकर राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के हाथों को मजबूत करेंगे। बीससूत्री विश्वनाथ पासवान ने कहा कि यह सिर्फ कमेटी का गठन नहीं है बल्कि एक जन आंदोलन की शुरुआत है। पंचायत स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष अरुण सिंह,

