कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के मुरीद हुए शाहरुख खान, जमकर की तारीफ

शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है। हाल ही में इजराइल जाने वाली फ्लाइट पर हुए हमले के दौरान फ्लाई दुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी बहादुरी दिखाई थी, जिसका पूरा देश मुरीद हो गया। हर कोई सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहा है। SRK ने लिखा- “कैप्टन स्मित मच्छर, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से डटे रहे! विपरीत परिस्थितियों का सामना करना…अपनी जान जोखिम में डालना आसान नहीं है…लेकिन आपने ऐसा ही किया और हमें दिखाया कि कैप्टन होने का असली मतलब क्या होता है”