कैंसर पीड़ित मरीज की मौत के बाद परिजन से मिले अविनाश देव
कैंसर पीड़ित मरीज की मौत के बाद परिजन से मिले अविनाश देव
मेदिनीनगर, संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने
मेदिनीनगर बैरिया वार्ड नंबर 03 निवासी विनोद चंद्रवंशी से मुलाकात किया। विदित हो कि विनोद चंद्रवंशी की पत्नी ललिता देवी की मौत 14 अक्तूबर को एमआरएमसीएच सदर अस्पताल डाल्टेनगंज में हो गया था। जानकारी के मुताबिक महिला गर्भाशय के कैंसर से पीड़ित थी। निहायत गरीब,आज भी अपना आवास नहीं है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परिवार आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है परिवार कुपोषण से पीड़ित है। एक बेटी दो नन्हे नन्हे बेटा घर के कमाऊ सदस्य ललिता ही थी जो दुनिया से चली गई। नगर निगम में होने के बावजूद अभी तक आवास स्वीकृत नहीं हुआ नही है। आज आवास पर गए शवयात्रा में शामिल हुए। पीतांबरी देकर नमन किए और दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रकृति से कामना किए। हर संभव मदद का भरोसा दिए,इस दुखद घड़ी में हम मजबूती से पीड़ित परिवार के साथ हैं। नगर निगम प्रशासन से हम अपील करते हैं ऐसे नागरिकों को चिन्हित कर आवास देने की हम अपील करते हैं। आम व खास नागरिकों से आग्रह है विनोद चंद्रवंशी के मदद में आगे आएं और अपना फर्ज को अदा करने की कृपा करें।

