JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID की दबिश, मास्टरमाइंड के साले के घर चिपकाया इश्तेहार

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID की कार्रवाई तेज हो गई है।
मामले के मास्टरमाइंड के साले की गिरफ्तारी को लेकर CID की टीम ने गिरिडीह में दबिश दी है।
बताया जा रहा है कि CID की टीम आरोपी की तलाश में उसके घर पहुंची, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। इसके बाद टीम ने उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया, जिसमें उसे जांच में शामिल होने और कानून के सामने पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।
पेपर लीक मामले में जांच एजेंसी लगातार संदिग्धों और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। अब गिरिडीह में हुई इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे और खुलासे होने की उम्मीद है।
JSSC-CGL पेपर लीक केस में CID की कार्रवाई से इलाके में भी हलचल तेज हो गई है