JPSC कथित गड़बड़ी मामले में पलामू में CID-पुलिस की छापेमारी, दो शिक्षकों के ठिकानों से दस्तावेज जब्त
जेपीएससी गड़बड़ी मामले में पलामू में CID-पुलिस की छापेमारी, दो शिक्षक के घर से दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त*
नौडीहा बाजार दो शिक्षक के घर छापामारी कई दस्तावेज जब्त
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
पलामू/नौडीहा बाजार। JPSC में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को पलामू में CID और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने मेदिनीनगर और नौडीहा बाजार में दो शिक्षक रविशंकर कुमार और संतोष कुमार सिंह से जुड़े ठिकानों की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।
संयुक्त टीम ने मेदिनीनगर के बीएन कॉलेज के पास हमीदगंज मोहल्ले में संतोष कुमार सिंह के आवास के साथ नौडीहा बाजार स्थित उनके पैतृक गांव गुलाबझारी में भी तलाशी ली। जांच टीम को मिले दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को आगे की जांच के लिए जब्त किया गया है। मामले में इन सामग्रियों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।


