अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, घायल झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष का जाना हाल

अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, घायल झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष का जाना हाल

केतार/गढ़वा। केतार थाना क्षेत्र के ताली गांव निवासी एवं झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष फूल कुमारी देवी से सोमवार को पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सदर अस्पताल गढ़वा में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। बताया गया कि करीब एक सप्ताह पहले फूल कुमारी देवी पर उनके घर के पास कुछ लोगों ने कथित रूप से हमला कर दिया था, जिसमें वह घायल हो गई थीं। उनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुलाकात के दौरान सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी भी मौजूद रहे।

मामले में फूल कुमारी देवी की शिकायत पर केतार थाने में छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि मामले में कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

घटना को लेकर झामुमो महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने भी सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। अस्पताल में मुलाकात के दौरान शनि चंद्रवंशी सहित पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।