जन जन की जरूरत है योग:-अविनाश देव

0
46ece450-bca7-4888-b650-f690d11395a8

जन जन की जरूरत है योग:-अविनाश देव

डाल्टनगंज, गुरूवार को पतंजलि योगपीठ द्वारा स्थानीय आर्य समाज भवन में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव वही विशिष्ट अतिथि के रूप में नवल तुलस्यान,डॉक्टर प्रवीण सिद्धार्थ,राजीव शरण, एवं ममता सिन्हा उपस्थित रहें।
सभी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

मौके पर शिविर संबंधी जानकारी देते हुए पतंजलि पलामू जिला प्रभारी राजीव शरण ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से आम लोग 200 घंटा का प्रशिक्षण प्राप्त कर पतंजलि द्वारा एक सर्टिफिकेट प्राप्त करेंगे तत्पश्चात् वे पूर्ण रूप से सह योग शिक्षक बन सकेंगे। आर्य समाज भवन में 25 दिन प्रतिदिन 4 घंटा का प्रशिक्षण दिया जाएगा उसके बाद प्रशिक्षणार्थी चिन्हित स्थानों पर 100 घंटे का प्रशिक्षण देगें।

मौके पर मुख्य अतिथि अविनाश देव ने कहा की आज भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग करना बेहद जरूरी है। बदलते समय और परिदृश्य में जन जन को योग को अपने देनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए । पतंजलि योगपीठ द्वारा आम जनमानस के लिए आयोजित यह शिविर लोगों को योग के लिए सदैव प्रेरित करेगा जिससे वे लम्बे समय तक स्वस्थ रह सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed