जमुआ में CISCE अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट, नौ स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
जमुआ में CISCE अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट, नौ स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
गिरिडीह/जमुआ। टीकामाघा स्थित संत जोसेफ विद्यालय में CISCE काउंसिल की ओर से अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों के नौ विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। तीन आयु वर्गों में खेले गए रोमांचक मुकाबलों में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में संत जोसेफ स्कूल दुमका ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-19 वर्ग में डॉन बॉस्को स्कूल दुमका ने खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, खेल भावना और शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर स्टीफन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

