जमीन विवाद को लेकर हुई लाठी डंडे से मारपीट में दोनो पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल

0
2

गढ़वा : भवनाथपुर बीती रात्रि दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर हुई लाठी डंडे से मारपीट में दोनो पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को भवनाथपुर सी एच सी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

प्रथम पक्ष से घायलों में उमेस विश्वकर्मा ,पत्नी लीलावती देवी ,पुत्र उत्तम विश्वकर्मा , दुतीय पक्ष से दिल्ली विश्वकर्मा पत्नी ललिता देवी घायल हो गई है ।घटना की सूचना मिलने पर भवनाथपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की पूछताछ के बाद पीड़ित को थाना में लिखित शिकायत देने को कहा है ।घटना का मूल कारण दोनो पक्षों का जमीन विवाद बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *