जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को ईडी करेगी पूछताछ,

0
46ab8db4-40e6-4f6d-82b3-2511ac2b2887

राॅंची। जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को ईडी पूछताछ करने वाली है। इस दौरान विधि-व्यवस्था बिगड़े नहीं इसको लेकर ईडी में झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी को गुरुवार को पत्र लिखा है। इसके अलावा ईडी के द्वारा राॅंची एसएसपी को भी पत्र लिखा गया है। ईडी के पत्र मिलने के बाद पुलिस के द्वारा सीएम हाउस, ईडी के राॅंची जोनल ऑफिस के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ईडी के अफसर जो सीएम हाउस में पूछताछ के लिए जाएंगे, उनके लिए भी ईडी कार्यालय से सीएम हाउस तक विशेष तौर पर स्कॉट की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed