जिस टंकी से सप्लाई किया जा रहा था पानी, उसमें मिले 40 बंदरों के शव
तेलंगाना के हैदराबाद में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पानी की टंकी में करीब 30 से 40 बंदर मृत मिले. यह मामला तब सामने आया, जब लोगों शिकायत की कि उन्हें दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है. इसके बाद जब टंकी की जांच की गई तो उसमें 30 से 40 बंदरों के शव उतराते मिले.जानकारी के अनुसार, यह मामला हैदराबाद के नलगोंडा इलाके में नंदीकोंडा नगर पालिका के वार्ड का है. यहां रहने वाले लोगों ने अधिकारियों से शिकायत कर कहा था कि उन्हें दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है. पानी से बदबू आ रही है. यह शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए. जब टीम पानी की टंकी की जांच करने मौके पर पहुंची तो टंकी के अंदर का नजारा देख हैरान रह गई.
