जिले में हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर उपायुक्त ने विभिन्न पदाधिकारियों संग बैठक की
17 जुलाई को जिले के सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय,किसी भी आपात स्थिति से निपटने को लेकर बीडीओ-सीओ को तैयार रहने के निर्देश
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की अध्यक्ष सह उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गयी।इस दौरान जिले में हो रही लगातार बारिश से उत्पन्न हालात पर विभिन्न पदाधिकारियों संग चर्चा किया गया।बैठक में चर्चा के उपरांत 17 जुलाई को जिले के सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया।इसी तरह लगातार बारिश को देखते हुए सभी बीडीओ- सीओ को अपने संबंधित क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं नदी किनारे बसने वाले गांवों के पास चिन्हित किए गये सुरक्षित स्थानों पर आवश्यकतानुसार प्रभावित परिवारों को शरणस्थली में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।

