जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई

0
9962a902-0fb8-4b31-8e77-b41154b8044b

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई संपन्न

लातेहार: उपायुक्त श्रीमती गरिमा सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वनाधिकार अधिनियम के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र के प्रस्ताव तथा सामुदायिक वन पट्टा के प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।
जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के द्वारा बनहरदी कोल परियोजना अन्तर्गत पड़ने वाले जंगल, जंगल परती एवं गैर-मजरूआ खास की कुल 50.39 एकड़ भूमि का FRA NOC , अनुमण्डल स्तरीय वनाधिकार समिति, लातेहार के द्वारा ग्राम नवादा (अम्बाटोली), पंचायत- हेरहंज के एक अनुशंसित सामुदायिक दावा की स्वीकृति पर विचार विमर्श के उपरांत प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *