जिला परिषद बोर्ड की बैठक में दुकानों का जिर्णोद्धार करने का प्रस्ताव पारित

0
Untitled

जिला परिषद बोर्ड की बैठक में दुकानों का जिर्णोद्धार करने का प्रस्ताव पारित
गढ़वा थाना के सामने दुकान परिसर में कराया जाएगा शौचालय का निर्माण

गढ़वा:-मंगलवार को जिला परिषद बोर्ड की बैठक जिला परिषद के सभागार में हुई। बैठक से अनुपस्थित बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद के सभी दुकानों का जिर्णाद्धार करने, जिला मुख्यालय में थाना के सामने स्थित जिला परिषद के दुकान परिसर में शौचालय का निर्माण व दो गेट लगाने, दुकान के किराया का पुनरीक्षण, रमना व बंशीधर नगर में विवाह भवन का निर्माण कराने व जिला परिषद में दैनिक पारिश्रमिक पर कार्यरत कर्मियों का पारिश्रमिक में वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया है। वहीं खरौंधी में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति कराने, योजना के शिलान्यास जिला पार्षदों की उपस्थिति में कराने, विशुनपुरा कस्तुरबा बालिका आवासीय विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराने, अबुआ आवास से योग्य लाभुकों को लाभान्वित कराने, मनरेगा के वेंडर का पैसा लाभुकों के खाता में भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही जिप सदस्यों ने संबंधित प्रखंडों में जिप सदस्य के लिए कार्यालय की व्यवस्था करने, भूमि संरक्षण विभाग से तालाब योजना में स्वीकृति के लिए अनुशंसा जिप सदस्य से कराने, जिले में संचालित योजनाओं की प्रति जिला परिषद सदस्य व प्रमुख को उपलब्ध कराने, जिले में खराब पड़े जल मीनार व चापाकल की मरम्मति कराने की मांग किया है। ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़ें। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त पीएन मिश्रा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *