झारखंड वासियों के साथ लगातार हो रहा छल – मोहित

0
81ee1e4d-7317-4b4c-b825-bfa58da6b021

झारखंड वासियों के साथ लगातार हो रहा छल – मोहित
वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला सचिव मोहित साहू ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की झारखंड सरकार झारखंड के युवाओं के साथ लगातार छल कर रही है। स्थानीयता और नियोजन के नाम पर बनी यह सरकार बाहरियों को दे रही नौकरी। सरकार से नियोजन और स्थानीयता के नाम पर वोट मांगा था और आज बाहरी को नौकरी दे रही है। महागठबंधन ने यह भरोसा दिया था की झारखंड में झारखंडियो को वरीयता दी जाएगी, लेकिन ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा। आज के हालात ये है कि झारखंड में बाहरियों को नियुक्ति दे कर सरकार ढिंढोरा पीट रही है। मोहित ने आगे कहा की एक तो झारखंड में नियुक्ति नहीं के बराबर आ रही है, और जो नियुक्ति थोड़ी बहुत आई भी है, उसमे भी अधिक से अधिक बाहरी लोगों को नियुक्ति दी गई है। इसका सबसे ताजा उदाहरण है नगर विकास एवम आवास विभाग में सहायक नगर निदेशक के पद पर आई नियुक्ति है, जिसमे 28 में 17 पर पर गैर झारखंडी लोग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *