झारखंड स्थापना दिवस पर आईएमए द्वारा वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन

झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आईएमए द्वारा बोड़ो स्थित आईएमए भवन में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन आईएमए अध्यक्ष डॉ. रियाज अहमद, सचिव डॉ. रितेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ. नूतन लाल और डीएसपी कौसर अली ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डीएसपी कौसर अली समेत कई चिकित्सकों ने स्वयं रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया। साथ ही शहर के कई आम और खास लोगों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंदों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।

You may have missed