झारखंड सरकार द्वारा 40 विद्यार्थियों के बीच परीक्षा प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
पाटन पलामू आज दिनांक 23/03/24 को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (झारखंड सरकार) के तहत राजकीय सत्रोनत उच्च विद्यालय सिक्की कला में वर्ग छः,सात, इव आठ कक्षा के कुल 40 विद्यार्थियों के बीच एक प्रयोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया !
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेराल पंचायत समिति सदस्य श्रीमति मंजू देवी उपस्थित थे !
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण विभाग झारखंड सरकार द्वारा 40 विद्यार्थियों के लिए 40 प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया गया प्रयोगित परीक्षा मे सफल रहे विद्यार्थियों मे प्रथम स्थान वर्ग 7 के सत्यम पांडे दितीय स्थान जीतेश मेहता और तृतीय स्थान राजकिशोर साव वर्ग 8 रहें !
सफल विद्यार्थी को पंचायत समिती सदस्य मंजू देवी विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य रामसुंदर कुजूर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामस्वरूप सिंह के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया मौके पर विद्यालय में सहायक अध्यापक संघ पाटन प्रखंड उपाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा शिक्षिका राजकुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई!
