झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के गढ़वा जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिजीत कमल को युवा काग्रेस का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया

0
f60ccc8b-cfde-4a01-9987-496c3f0d2a91

गढ़वा:–झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के गढ़वा जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिजीत कमल को युवा काग्रेस का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया ।

इससे संबंधित मनोनय पत्र भी प्रदेश अध्यक्ष अभीजित राज ने जारी कर दिया है।
ज्ञात हो कि अभिजित कमल जिले के सबसे वरिष्ठ कांग्रेसी परिवार से आते हैं और तीसरी पीढ़ी में कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं।

जिला अध्यक्ष रहते हुए अभिजित कमल ने संगठन को मजबूत करने के बेहतरीन कार्य किए है ।
उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने जिले में अपनी स्थिति काफी मजबूत की जहां संगठन कमजोर था वहां उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया ।उन्होंने ने पार्टी द्वारा प्रदेश प्रतिनिधि और मनरेगा जोनल कॉर्डिनेटर रहते हुए भी बेहतरीन कार्य किए थे और मनरेगा में कई गड़बड़ियों को उजागर कर कारवाई करवाने का कार्य किया था।अब उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश महासचिव नियुक्त कर उन्हें कांग्रेस तथा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रभावी तरीके से कार्य करने की जिम्मेदारी मिली है।
जिम्मेदारी मिलने पर युवा कंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्टीय प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष अभीजित राज, प्रदेश प्रभारी इशिता सेढा का आभार जताया है और कहा है कि युवा काग्रेस संगठन को मजबूत करना हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी ।
अभिजित कमल ने युवाओं से भी आवाहन करते हुए कहा कि काग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्ग के शिक्षित और जागरूक युवाओं को राजनीति करने के अवसर प्रदान करती है। इसलिए अब संगठन में शिक्षित और जागरूक युवाओं को अपने कंधों पर संगठन और राजनीति की जिम्मेदारी लेने की जरूरत है ताकि वह समाज, राज्य और देश के विकास में महत्वपू्णं योगदान दें। वर्तमान भाजपा सरकार देश के युवाओं को हर तरह से ठगने का काम कर रही है। हाल में जिस तरह से NEET जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा में जिस तरह से घोटाला हुआ है जिससे लाखों युवाओं का भविष्य के साथ खेलवाड़ हो रहा है उसकी लड़ाई युवा कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी और छात्रों को न्याय दिलाने का काम करेगी। इसी तरह महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ भी लगातार लड़ाई जारी रहेगी। विपक्ष नेता राहुल गांधी की बातों को सभी युवा ध्यान में रख कर बिना डरे मोहब्बत की दुकान खोलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *