झारखंड ऑफिसर्स टीचर इंप्लाइज फेडरेशन की बेंगाबाद प्रखंड इकाई का पुनर्गठन, वसंत कुमार बने अध्यक्ष

झारखंड ऑफिसर्स टीचर इंप्लाइज फेडरेशन प्रखंड इकाई बैगाबाद का पुनर्गठन वसंत कुमार अध्यक्ष राज नारायण वर्मा सचिव महिला विंग में अंजना कुमारी ठाकुर अध्यक्ष दीपक कुमारी सचिव सर्वसम्मति से चुने गए।
आज दिनांक 20 अगस्त 2024 को झारखंड ऑफिसर्स टीचर इंप्लाइज फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत
सिंह के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया ।
कार्यक्रम में बतौर चुनाव पर्यवेक्षक ऋषिकांत सिंह चुनाव प्रभारी उमाशंकर राम एवं भुवनेश्वर वर्मा उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संगठन के धनबाद जॉन सचिव इम्तियाज अहमद जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने किया। बेंगाबाद प्रखंड में अवस्थित विभिन्न उच्च विद्यालय एवं प्राथमिक प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं प्लस टू उच्च विद्यालय बेंगाबाद में प्रखंड कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया जिसमें विभिन्न पदों के लिए निम्नलिखित सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए।
प्रखंड अध्यक्ष बसंत कुमार प्रखंड सचिव राज नारायण वर्मा उपाध्यक्ष के इफ्तेखार अहमद विकास कुमार सिंह संजक सचिव उमेश प्रसाद चौधरी मोहम्मद महफूज आलम कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम कुमार सिंह उमाशंकर राम भुवनेश्वर वर्मा परवेज आलम अरविंद कुमार ओमप्रकाश राय जफरुल हक मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी वहीं महिला शाखा के लिए प्रखंड अध्यक्ष अंजना कुमारी ठाकुर सचिव दीपक कुमारी उपाध्यक्ष नाजिया खातून निर्मला कुमारी मंडल संयुक्त सचिव विभूति रंजन अमित चरण कार्यकारिणी सदस्य में पूनम कुमारी माधुरी कुजूर रीना देवी वेरोनिका कुजूर चुने गए।
उल्लेखनीय है की JHAROTEF लगातार कर्मचारी हित में संघर्षरत है।
अभी अभी शिक्षकों हेतु MACP और 62 साल सेवानिवृति की लड़ाई जारी है।