झारखंड में विदेशी महिला से गैंगरेप:

झारखंड में विदेशी महिला से गैंगरेप:
झारखंड में विदेशी महिला से गैंगरेप की घटना हुई है। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप है, वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने घटना को लेकर राज्य सरकार को जमकर घेरा है। घटना दुमका जिले के कुरमाहाट इलाके की बताई जा रही है। शुक्रवार की देर रात स्पेन से झारखंड घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। शिकायत के मुताबिक महिला घूमने के दौरान रात होने पर खेत में ही टेंट लगाकर आराम कर रही थी। इसी दौरान युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की भी घटना हुई है। शिकायत में बताया गया है कि इस घटना में 7 से 8 लोग शामिल थे। यह सभी आरोपी स्थानीय है और हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।