झारखंड में नफरती लोगों ने भगवान की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त,

0
a9ace343de211d26aa8855a0c628e5398f058a6f6960c414d20e5e18afdd54d6

झारखंड में नफरती लोगों ने भगवान की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त

 

झारखंड में बरियातू थाना क्षेत्र के डीएवी हिंदी विद्यालय के सामने स्थित मंदिर में नफरती लोगों ने भगवान की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया है । घटना की जानकारी आज सवेरे हुई, जब मंदिर का पुजारी पूजा करने पहुंचा।

मंदिर से दान पेटी भी गायब है। इसके बाद उसने इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। घटनास्थल पर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ इक्टठा हो गई है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

डीएसपी सदर ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। घटना को अंजाम देने वाले नफरती लोगों को जल्द अरेस्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *