झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, चतरा-हजारीबाग-रामगढ़ में रेड अलर्ट

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, चतरा-हजारीबाग-रामगढ़ में रेड अलर्ट

रांची। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मानसून के सक्रिय होने से झारखंड में मंगलवार को मौसम का मिजाज बेहद सक्रिय रहने का अनुमान है। राज्य के कई हिस्सों में सोमवार देर रात से ही बारिश का दौर जारी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गढ़वा, पलामू और लातेहार में ऑरेंज अलर्ट है। रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, बोकारो, धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने की अपील की गई है।