झारखंड के विकास को बाधित करना चाहती है केंद्र सरकार : मिथिलेश ठाकुर

0
d21cde2a-9820-4280-95eb-c1919e9c24eb

झारखंड के विकास को बाधित करना चाहती है केंद्र सरकार : मिथिलेश ठाकुर

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सहित 50 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

गढ़वा : भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री गिरजा देवी सहित पार्टी छोड़कर पेसका के 50 से अधिक लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को पार्टी का पट्टा पहना कर और मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल करते हुए उनका स्वागत किया।

 

मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा जिला सहित पूरे राज्य में काफी तेज गति से चौतरफा विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंडियों की जनभावनाओं, उनकी समस्याओं एवं जरूरतों को अच्छी तरह से समझते हैं। राज्य की बेहतरी एवं जनता की हर जरूरत को ध्यान में रखकर आज पूरे राज्य में बेहतर विकास कार्य किया जा रहा है। इन्हीं कार्यों से प्रभावित होकर काफी संख्या में लोग दूसरे दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हो रहे बेहतर विकास कार्य एवं पूरे राज्य में झामुमो की ओर जनता की बढ़ रहे रुझान से भाजपा घबरा गई है। वह अपनी पूरी ताकत लगाकर राज्य के विकास को बाधित करने एवं हेमंत सरकार को अस्थिर करने का हर हथकंडा अपना रही है। परंतु जनता विपक्ष के इस मंसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देगी। पार्टी में शामिल होने वाले भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गिरजा देवी, मदन कुमार भुइयां आदि ने कहा कि वे लोग लंबे समय से भाजपा में रहे हैं। झारखंड में सर्वाधिक समय तक भाजपा की सरकार रही है। फिर भी आज तक जो विकास कार्य होना चाहिए था वह नहीं हो पाया। गढ़वा पूरी तरह से विकास के मामले में उपेक्षित रहा है। परंतु हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नेतृत्व में गढ़वा में जो विकास कार्य किया जा रहा है यह बहुत ही सराहनीय है। उनके कार्यों से प्रभावित होकर सभी लोग झामुमो में शामिल हुए हैं। मंत्री श्री ठाकुर के नेतृत्व में आज संपूर्ण गढ़वा में चप्पा चप्पा पर विकास की नई इबादत लिखी दिख रही है। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से उक्त सहित फूल कुमारी देवी, चंदन दुबे, योगेंद्र पासवान, सत्यदेव यादव, रवि शंकर चंद्रवंशी, प्रिंस चंद्रवंशी, दीपक कुमार साव, विनय यादव, राहुल साव, इनय साव, कन्हाई साव, तौसीफ अंसारी, आदिल चंद्रवंशी, निकेश कुमार साव, मणि कुमार, सराज अंसारी, गुरफान अंसारी आदि का नाम शामिल है।
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed