झारखंड के प्रथम व पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का निधन, समर्थक मर्माहत

0
Untitled

झारखंड के प्रथम व पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का निधन, समर्थक मर्माहत

-समाजवादी चिंतक व् झारखंड के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का 4 अप्रैल की अर्ध रात्रि में निधन हो गया वे 72 वर्ष के थे। उन्होंने रांची के लालपुर स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पुरे झारखंड में शोक की लहर है। उनका निधन हृदय गति रुक जाने से हो गया।
दिवंगत पूर्व मंत्री लालचंद महतो के । छोटे भाई इंद्रदेव महतो ने बताया कि 4 अप्रैल की रात्रि लगभग ग्यारह बजे पूर्व मंत्री महतो के अंगरक्षकों द्वारा डॉक्टर को तबियत खराब की सूचना दी गयी।सूचना के बाद डॉक्टर मंत्री के आवास पहुंचे। इसके बाद अंगरक्षकों की मदद से उन्हें नजदीक के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां अस्पताल के चिकित्सक द्वारा जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मंत्री के भाई ने बताया लोग रात्रि में हीं रांची के लिए प्रस्थान कर गये है।

ज्ञात हो कि, बोकारो जिला के गांधीनगर थाना क्षेत्र के बैद्यकारो मैं उनका पैतृक निवास है। दिवंगत लालचंद महतो ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1974 के जेपी आंदोलन से की थी।प्रखर समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया तथा कर्पूरी ठाकुर के विचार धारा से वे काफी प्रभावित रहे हैं। उनके निधन से समर्थक झारखंड राज्य मर्माहत है। पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने होने वाले लोकसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे का गठन कर डुमरी विधानसभा के इस्त्री में 31 मार्च को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। घटना की जानकारी देते हुए दिवंगत पूर्व मंत्री के भाई इंद्रदेव महतो काफी भावुक हो गए थे उनके आवास पर लोगों का जमावड़ा होना शुरू हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *