झारखंड एजुकेशनल एंड कल्चरल डेवलपमेंट सोसाइटी के संस्थानों में आयोजित कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कोडरमा। आज झारखंड एजुकेशनल एंड कल्चरल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अंबेडकर जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम झारखंड विधि महाविद्यालय, झारखंड संध्याकालीन महाविद्यालय, झारखंड कॉलेज ऑफ फार्मेसी तथा झारखंड टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में आयोजित किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संस्था के सचिव डॉ. डी.एन. मिश्रा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपनाने और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. विकास राय, अजय भट्टाचार्य, डॉ. अजय यादव एवं मिथिलेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा कोऑर्डिनेटर अरमान हुसैन, नीरज कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विनोद सिंह, अमित कुमार, धर्मेंद्र पांडे, ललन कुमार, ललन दास, धनेश्वर महतो, सीता देवी, आरती एवं प्रो. सुरेंद्र पांडे प्रमोद मिश्रा समेत कई शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे।