झारखंड एजुकेशन कल्चरल डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में मां सरस्वती की भव्य पूजा
झारखंड एजुकेशन कल्चरल डेवलपमेंट सोसाइटी के तहत झारखंड़ विधि महाविद्यालय एवं झारखंड टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज झुमरीतिलैया में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मां सरस्वती विद्यादायिनी की पूजा अर्चना की गई। जिसमें मुख्य रूप से संस्था के सचिव डॉक्टर डी एन मिश्रा, प्रिंसिपल डॉक्टर अजय कुमार, प्रिंसिपल डॉ विकास राय, झारखंड कॉलेज आँफ फार्मेसी के प्राचार्य मिथलेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अरमान हुसैन, अजय भट्टाचार्य, सुखनंदन तिवारी, प्रोफेसर सुरभि कुमारी, प्रोफेसर सविता कुमारी, सुनील कुमार, डॉक्टर एसबी मिश्रा, अश्विनी मिश्रा, रीना कुमारी, अमित कुमार, ललन कुमार, दिलीप बिन्द, दिनकर मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, प्रोफेसर उज्जवल कुमार, प्रोफेसर अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

