“झारखंड आंदोलन के महानायक को भारत रत्न देने की मांग, अध्यक्ष विद्यालक्ष्मी देवी ने की पहल

गढ़वा:–बंशीधर नगर की निवर्तमान अध्यक्ष विद्यालक्ष्मी देवी ने झारखंड महानायक स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का मांग किया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के सफल महानायक स्वर्गीय आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न मिलना चाहिए।
गुरु जी ने झारखंड निर्माण में महती भूमिका निभाई है राज्य आंदोलन से लेकर दलित पिछड़े आदिवासी अल्पसंख्यक समुदाय के लिए आंदोलन कर लड़ाई को मुकाम हासिल कर अलग राज्य का गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सर्वोच्च सदन संसद में पुरजोर आवाज बुलंद कर राज्य वासीयों के दिन रात एक कर उनको हक अधिकार दिलाया
गुरु जी व्यक्तित्व के धनी थे उनके दुनिया छोड़कर चले जाने से झारखंड राज्य को काफी नुकसान हुआ है।

You may have missed